फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग में अब हर काम होगा ऑनलाइन

विज्ञापन
बिजली स्टोर में इंजीनियरों को डिजिटलाइजेशन का प्रशिक्षण देते संस्था के सलाहकार कल्पेश हटकर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली विभाग का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। इसी माह से इसकी शुरुआत हो जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटलाइजेशन को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका ठेका शासन से एक कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। जिले में भी यह काम तेजी से हो रहा है। जनवरी माह से जिले में बिजली विभाग कोई भी काम मैनुअल नहीं होगा। जेई को स्टोर से कोई सामान जारी कराना होगा तो वह ईआरजी साफ्टवेयर पर ऑनलाइन डिमांड भेजेंगे। स्वीकृति मिलने पर सामान जारी कर दिया जाएगा। इस कार्य के लिए एक्सेंजर इंडिया कंपनी को ठेका दिया गया है। कंपनी के सलाहकार कल्पेश हटकर जिले में छह माह से डिजिटलाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों की तनख्वाह से लेकर विभाग के पास मौजूद सामान, उपकरणाें को ईआरजी साफ्टवेयर पर लोड किया जा चुका है। दो दिन से बिजली स्टोर में जेई व एसडीओ को ऑनलाइन कार्य को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
व्यवस्था ऑनलाइन, नहीं मिले लैपटॉप
किसी भी सामान को स्टोर से जारी कराने के लिए बिजली विभाग के जेई को ईआरजी साफ्टवेयर पर ऑनलाइन आर्डर करना होगा। इसके लिए लैपटॉप जरूरी है। यह अब तक नहीं दिया गया। ऐसे में मुश्किल हो सकती है। इंजीनियर विभागीय अधिकारियों के डर से खुल कर इस समस्या पर नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें