फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार टूटा, गेहूं की आठ बीघा फसल जली

विज्ञापन
ताहपुर उमरन में आग लगने से जली गेहूं की फसल। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के ताहपुर उमरन गांव में बिजली का तार टूटकर खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गया। इससे आग लग गई। तीन किसानों की आठ बीघा फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

ताहपुर उमरन गांव के निकट बिजली की लाइन खेतों के ऊपर से गुजरी है। सोमवार को तार टूट कर गेहूं की खड़ी फसल पर गिर गया। इससे आग लग गई। लपटें देख गांव के लोग खेतों पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। यह पूरी तरह से सफल नहीं हो सके। जब तक आग बुझाई जाती, गांव के विनोद दुबे की पांच बीघा, कमलेश दुबे की एक बीघा, मन्ना लाल दुबे की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। इससे करीब एक लाख रुपये का किसानों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें