फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रियों का जत्था पूर्णागिरी रवाना

Fri, 09 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से दो दर्जन से भी अधिक देवी भक्तों का जत्था साइकिलों से पूर्णागिरी की यात्रा पर रवाना हो गया। बैंडबाजों और डीजे की मधुर धुनों पर थिरकते हुए चल रहे युवकों ने नगर सीमा तक साथ जाकर उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर ग्रेसीगंज के अरविंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, जीतू, रिंकू शर्मा, जीतू शर्मा, विकास गुप्ता, सोनू श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, श्यामसुंदर, अरविंद शर्मा, मोहित गुप्ता, अप्पू गुप्ता, हृदेश कुमार, सुनील शर्मा, सुनील, जेलर, अमित गुप्ता, रतन, लल्लू, धर्मेंद्र, गौरव दुबे आदि की टीम सबसे पहले सौरिख रोड स्थित सिद्ध पीठ मां कालिका देवी मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की।

यहां कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद दुबे, विहिप के विनीत त्रिपाठी ने तीर्थ यात्रियों क माल्यार्पण कर रवाना किया। तीर्थयात्रा पर रवाना होने से पूर्व बैंडबाजों और डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें