तिर्वा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार टूरिस्ट बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई थी। 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लाया गया। इस दौरान मेडिकल कालेज व प्रशासन की घायलों की प्रति बेरुखी दिखाई दी। हादसे के 11 घंटे बीत जाने के बाद भी घायलों को चाय-नाश्ता नहीं कराया गया। घायल भूख-प्यास से तड़पते रहे। किसी जिम्मेदार ने इनकी सुध नहीं ली। बाद में सपाइयों ने घायलों का हाल जाना। इन्हें सांत्वना देकर लंच पैकेट बांटे।
जयपुर से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए बिहार जा रही टूरिस्ट बस का बुधवार देर रात करीब 11 बजे टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कई चुटहिल भी हुए। घायलों को यूपीडा एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां इनका उपचार शुरू कर दिया गया। घायलों ने मेडिकल कालेज व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इन्होंने कहा कि 11 घंटे से अधिक का समय गुजरने के बाद भी नाश्ता तक उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे सभी घायल भूख से तड़पते रहे।
हादसे में घायलों की मदद के लिए सपा नेता आगे आए। पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा नेता नवाब सिंह यादव घायलों के लिए लंच पैकेट की व्यवस्था कराकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से अधिकांश घायल अपने घर के लिए रवाना हो रहे थे। सपा नेता ने भर्ती घायलों को लंच पैकेट वितरित किए। साथ ही डॉक्टरों से मुलाकात कर सभी घायलों का बेहतर उपचार करने के लिए कहा। इस मौके पर राजीव चौहान, अवनीश यादव, इंद्रेश यादव, जबर यादव, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
चार मृतकों में एक राजस्थान का, तीन बिहार के
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। इनमें एक राजस्थान और तीन बिहार के निवासी थे। सभी मृतक राजस्थान में एक निजी कंपनी में काम करते थे। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को भेज दी गई है। परिजन अपनों से मिलने के लिए घरों से निकल लिए थे।
-------
मृतकों के नाम व पता
1-गुड्डी (32) पत्नी विजय, निवासी नराहा कला, थाना बाज पट्टी, जनपद सीतामढ़ी, बिहार।
2-प्रेमशीला (32) पत्नी श्रवण कुमार, निवासी पतलाम महर, थाना कानपुर, जनपद समस्तीपुर बिहार।
3-जाकिर हुसैन (50) पुत्र बाबू खान, निवासी खिरानी, थाना मलारना ढूंगर राजस्थान।
4-शिवचंद्र (35) पुत्र बिहारी, निवासी कमरथू, थाना गयाघाट, बिहार।
हादसे में घायलों के नाम व पते
-श्याम गिरी (23) पुत्र शिवचंद्र, निवासी भोजपुर, जनपद समस्तीपुर, बिहार।
-श्रवण कुमार (26) पुत्र पल्टन माथुर, निवासी मधुटोल, थाना खानपुर, जनपद समस्तीपुर, बिहार।
-इमाम हुसैन (18) पुत्र आबूजान, निवासी गोपालगंज, बिहार।
-अनीता (26) पत्नी धीरज, निवासी अमनपुर, जनपद सीतामढ़ी।
-मुख्तार (37) पुत्र रमजान, निवासी झांसी।
-गनेश (30) पुत्र चरित्र यादव, निवासी गोपालगंज, बिहार।
-रीता (30), निवासी दरभंगा, बिहार।
-सुनीता (17) पुत्री संजीव, शास्त्रीनगर जयपुर।
-समीमबानो (35) पत्नी मोहम्मद, आसिफ, निवासी झांसी।
-ललिता (13) पुत्री रामरतन, निवासी सीतामढ़ी, बिहार।
-विकास (15) पुत्र अनिल कुमार, निवासी डेंगूसराय, दरभंगा।
-संजीव कुमार पुत्र सोनेलाल, निवासी मोतिहारी, बिहार।
-हर्ष पुत्र राकेश निवासी, सीतामढ़ी, बिहार।
-राकेश पुत्र बुद्दा मंडल, निवासी चंदौआ, दरंभगा।
-रामदुलारी, निवासी दरभंगा।
-अखिलेश पुत्र बुद्धा मंडल, निवासी दरभंगा।
-मीनाक्षी पुत्र राकेश, निवासी चंदौआ, दरभंगा
-शंभू पुत्र मुन्ना, निवासी बड़ीगमा, दरभंगा।
-आलोक पुत्र तेजाराम, निवासी पर्री, जनपद सीतामढ़ी।
-शुभम कुमार पुत्र भूपेंद्र कुमार, निवासी परसोनी, सीतामढ़ी।
-शिवसेनी पुत्र रामचंद्र, निवासी नेसार, दरभंगा।
-मोहम्मद कोल पुत्र रिजवान, निवासी मोहम्मदपुर, सीतामढ़ी।
-बेबी, निवासी सीतामढ़ी।
-पप्पू सैनी पुत्र भुट्टा, निवासी रतामधार, सीतामढ़ी।
-बंटू पुत्र राधेश्याम गुप्ता, निवासी जयपुर।
- अनीता पत्नी बंटू, निवासी जयपुर।
-राहुल पुत्र बंटू, निवासी जयपुर।
-शिकवा देवी पत्नी जयकिशोर, निवासी मुधवनी, दरभंगा।
-विनोद पुत्र मनोहरलाल, निवासी जयपुर।
-शुकुल कुमार पुत्र प्रेमपाल, निवासी मुजफ्फरपुर।
-कृष्ण कुमार पुत्र सिलीकुमार, निवासी बिहार।
-संजना पत्नी जयकिशोर, निवासी मधुवनी, दरभंगा।
-रतनेश पुत्र ललितराम, निवासी सीतामढ़ी।
-विजय पुत्र विजेश्वर राम, निवासी सीतामढ़ी।