फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नंदलाल बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। भाजपा ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नंदलाल बाथम को ओबीसी मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह क्षेत्रीय मंत्री के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी पदोन्नति की जानकारी मिलते ही हसेरन और आसपास के क्षेत्र में समर्थकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन


नई जिम्मेदारी मिलने पर तिर्वा ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, हसेरन प्रधान रामचंद्र शाक्य, राजापुर प्रधान शेखर, कश्यप निषाद संगठन के जिलाध्यक्ष रॉबिन कश्यप समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें