कन्नौज। रामनवमी पर जिले भर में कन्याभोज और भंडारों का दौर चलता रहा। शहर के सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में रामनवमी पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने हलुआ, पूड़ी व सब्जी प्रसाद के रुप में ग्रहण की।
सुबह से ही दुर्गा मंदिराें में पूजा-अर्चना व हवन का दौर शुरू हो गया। सिहंवाहिनी मंदिर में भक्तों ने हवन किया। इसमें आने वाले भक्तों ने आहुतियां डालीं। बाद में संमार्ग स्वयंसेवी अध्यात्मिक संस्था की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर राम सुमिरन शुक्ला, अमित मिश्रा, सल्लू अवस्थी, प्रखनेंद्र शुक्ला, रामजी मिश्रा, पारस जैन, नंदप्रकाश तिवारी, अमोल दुबे, प्रफुल्ल केलकर, पुनीत पांडेय, मृदुला दुबे, आदित्य मिश्रा, जवाहर सैनी, बृजेश दुबे, अखिलेश दुबे, सोमप्रकाश शुक्ला सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसी तरह सरायमीरा स्थित काली दुर्गा मंदिर में भक्तों ने प्रसाद वितरण किया।
नजरापुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के फगुहा, लोहामढ़, गागेमऊं, जसपुरापुर सरैंया, मुरैया, भुगैतापुर सहित अन्य गांवो में भक्तों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को कन्याओं को भोजन कराकर व्रत तोड़ा। नजरापुर पट्टी स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर व पाथामाई देवी स्थल पर भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगी रही।