फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा ने मोहा मन

Thu, 07 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल भक्तगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में धूमधाम से भगवान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा निकाली गई।  बुधवार शाम शोभायात्रा में शामिल झांकियों का जगह-जगह स्वागत हुआ। भगवान के दर्शन के लिए शहर के कई गणमान्य भी उपस्थित रहे। भगवान जगन्नाथ की झांकी शहर में स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर बाबा घाट लुधपुरी से शाम 7:15 बजे से शुरू हुई। झांकी में जगन्नाथ महाराज के नौ रथ शामिल हुए। इन नौ रथों में जगन्नाथ महाराज के अलग-अलग कृतियों को दर्शाया गया।
विज्ञापन


इन रथों के अलावा 11 और रथ शोभायात्रा में शामिल किए गए। शोभायात्रा लुधपुरी घाट से चलकर पहले बाबा सिद्वपीठ गौरी शंकर पहुंची। वहां से शोभायात्रा ढोल व शहनाइयों के साथ माता छेमकली के दरबार पहुंची। यहां से शहर के मोहल्ला मौसमपुर, मोहमदिया इंटर कालेज  से होते हुए, ग्वाल मैदान, चौराहा, पीतल वाली गली से होते हुए मंदिर वापस पहुंच गई। इस पूरी यात्रा के दौरान भगवान की मनमोहक झांकियों की एक झलक पाने को मोहल्ले की महिलाएं अपने-अपने घर की देहरी और छज्जों पर नजर आई।

हर कोई जगन्नाथ के मन मोहने वाले रूप  के एक दर्शन मात्र को व्याकुल दिखा। भक्तों द्वारा किया जा रहा नृत्य झांकी को सुसज्जित कर रहा था। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी बराबर शोभायात्रा के साथ चलता रहा। मंदिर पहुंचने पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें