फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से विवाद के बाद किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। छोटे भाई से विवाद के बाद किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव नेरा निवासी 50 वर्षीय किसान पप्पू कटियार का बुधवार शाम छोटे भाई संजीव के साथ विवाद हो गया। पप्पू की शादी नहीं हुई थी। वह संजीव के साथ रहते थे। विवाद के बाद पप्पू रात को घर से निकल आए। गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। पप्पू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मानीमऊ चौकी प्रभारी प्रदीप त्यागी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें