फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं सफाईकर्मी

Fri, 22 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त की ओर से तिर्वा क्रासिंग स्थित एक प्रतिष्ठान में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें चिह्नित स्वच्छकारों, सफाई कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों को सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके सक्सेना ने बताया कि जिले में अब तक 100 लाभार्थियों को 50 लाख रुपये का ऋण मुहैया कराया जा चुका है। मैला ढोने की अमानवीय प्रथा को खत्म करना बैंक की प्राथमिकता है। महाप्रबंधक सुनील कुमार, मुख्य प्रबंधक एके वर्मा ने कहा कि बैंक की योजनाओं का लाभ स्वच्छकार परिवारों को उठाना चाहिए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों व स्वच्छकार परिवारों की मदद के लिए विभाग सदैव तत्पर है। कहा कि योजनाओं की जानकारी करने व उनका लाभ लेकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। पालिका के ईओ व डूडा के अफसरों से भी मिलकर योजना के बारे में जानकारियां जुटाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन एससी शाक्य ने किया। इस मौके पर ईओ पालिका परिषद कन्नौज बीडी भट्ट, ईओ तालग्राम शिवमोहन सिंह, जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें