तहसील सभागार में गुरुवार की दोपहर लायर्स बार
एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में
कन्नौज सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी ने सभी
पदाधिकारियों को ईमानदारी व निष्ठा के साथ वादकारियों की सेवा करने की शपथ
दिलाई।
इस मौके पर त्रिवेदी ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का यह
दायित्व है कि तहसील की खामियों को अफसरों के साथ बैठ कर सुलझाए। कहा कि
वादकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बेवजह की हड़ताल न करें। साथ ही
अधिवक्ताओं के हितों का भी ध्यान रखें।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह
वैस ने कहा कि उनके कार्यकाल में तिर्वा तहसील में मुंसिफी कोर्ट की
स्थापना के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल
हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश व जनपद न्यायाधीश से मिलेगा। उन्होंने कहा
कि गरीब वादकारियों के मुकदमों की पैरवी निशुल्क की जाएगी।
कार्यक्रम
को वरिष्ठ वकील संजय शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष हरीशंकर राजपूत, संरक्षक
राजेंद्र प्रकाश राजपूत, सतीश राजपूत, परमानंद तिवारी, बार एसोसिएशन के
अध्यक्ष बृजेश शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, उप निबंधक राधा शुक्ला, वीर सिंह
भदौरिया, महेंद्र सिंह वैस, अनिल वर्मा ने भी संबोधित किया।