लोडर चालक को पकड़ कर ले जाते कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मंडी समिति में अनाज लेकर आए लोडर ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। लोडर छोड़ कर भाग रहे चालक को पल्लेदारों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलही निवासी अभिनव (13) पुत्र कमलेश पाल साइकिल से सरायमीरा आया था। दोपहर 12 बजे के करीब वह मंडी समिति के अंदर के रास्ते से होते हुए गांव जा रहा था। तभी मक्का लादकर आए लोडर ने अभिनव को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, लोडर छोड़कर भाग रहे चालक को पल्लेदारोें ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।