फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए अब जनता से लिए जाएंगे सुझाव

विज्ञापन
शहर में लगे जाम में फंसे वाहन चालक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस खास पहल करने जा रही है। अब शहर के लोगों से सुझाव लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए यातायात सिपाही चौराहों पर रजिस्टर लेकर खड़े होंगे। व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद सुझाव देने वालों से संतुष्टि पत्र भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर की तंग गलियों में अक्सर जाम लगता है। इनके अलावा सड़कों पर भी जाम की नौबत रहती है। यातायात पुलिस की ओर से कई बार एकल मार्ग व्यवस्था की गई। इसके बाद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिली। अब पुलिस महकमे ने जनता से सुझाव मांगने की योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के लाखन तिराहा, गोल कुआं, पाल चौराहा और तिर्वा क्रासिंग पर पुलिस शहरियों से जाम को लेकर सुझाव मांगेगी। बेहतर सुझाव मिलने पर पुलिस व्यवस्था में परिवर्तन करेगी। इसके नतीजे मिलने के बाद सुझाव देने वाले व्यक्ति से पुलिस अधिकारी फीडबैक और संतुष्टि पत्र भी लेंगे। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आईजी के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
ये हैं शहर में जाम के प्वाइंट
लाखन तिराहा।
रोडवेज बस स्टैंड के पास।
पीतल मंडी।
तिर्वा क्रासिंग।
सब्जी मंडी।
रेलवे रोड के सामने ।
मकरंद नगर चौराहा।
इन वजहों से लगता है जाम
डग्गामार वाहनों के आड़ा तिरछा खड़ा करने से।
ई-रिक्शा चालकों के एक साथ खड़े होने से।
फुटपाथ से सड़क तक दुकानों के लगने से।
शहर के अंदर गलियों के सकरी होने से।
गलियों और सड़क किनारे वाहनों के खड़े करने से।
अच्छा सुझाव देने पर होगा सम्मान
बेहतर सुझाव देने वालों को पुलिस अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सुझाव देने का मौका छात्र, छात्राओं, बुजुर्गों और सरकारी सेवा में तैनात कर्मचारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें