फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर की दुकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
बीयर हाउस में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सिकंदरपुर(कन्नौज)। मंगलवार रात चोरों ने बीयर की दुकान में नकब लगाकर हजारों का माल पार कर दिया। सुबह दुकान पर पहुंचे सेल्समैन ने बिखरा हुआ सामान व दीवार में लगा नकब देखा। इससे चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कस्बे में स्थित बीयर की दुकान में मंगलवार रात चोरों ने दीवार में नकब लगा दी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन धर्मेंद्र कुमार पाल ने बिखरा सामान देखा तो इसकी जानकारी ठेकेदार आदीप कुमार दुबे को दी। जानकारी पर सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज नितिन कुमार मौके पर पहुंच गए।
आदीप ने बताया कि चोरों ने दुकान से 27,190 रुपये की नगदी व 56750 रुपये की बीयर की बोतलें पार कर दी हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें