फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डायलिसिस यूनिट में बेड बढ़े, इलाज में आसानी

Thu, 25 May 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में बने डायलिसिस यूनिट में बेड की संख्या बढ़ गई है। पहले सिर्फ छह बेड की सुविधा थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 कर दिया गया है। गुरुवार को चार नए बेड को यूनिट में शिफ्ट कर मशीनों को इंस्टॉल कर दिया गया है। बेड की संख्या बढ़ने से अब किडनी के मरीजों को जांच और इलाज कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में किडनी की बीमारी की गिरफ्त से परेशान मरीजों को राहत देने के लिए जिला अस्पताल में अलग से डायलिसिस यूनिट बनाई गई है। पिछले साल शुरू हुई इस यूनिट में सिर्फ छह बेड की ही व्यवस्था थी। इससे यहां एक दिन में 12 से 15 मरीजों की ही जांच हो पाती थी। एक मरीज के डायलिसिस में करीब चार घंटे का समय लगता है। यूनिट शुरू होने से यहां बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने लगे। हालांकि बेड की संख्या कम होने से मरीजों को इंतजार करना पड़ता था। नंबर देर में आने से दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी भी होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब इंतजाम किया गया है। इस नई व्यवस्था से अब एक दिन में 25 से 30 मरीजों की डायलिसिस होगी। यूनिट के मैनेजर सत्यम गुप्ता ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर बेड की क्षमता बढ़ाई गई है। स्टाफ पहले से ही पर्याप्त है। अब यहां आने वाले मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।
-
एक साल का हुआ डायलिसिस यूनिट
जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के पास बनाए गए डायलिसिस यूनिट को शुरू हुए एक साल हो चुके हैं। इसे पिछले साल ही 25 मई 2022 को शुरू किया गया था। शुरू होते ही यहां रोजाना किडनी की बीमारी से परेशान मरीजों का हुजूम उमड़ने लगा। हालांकि बेड की संख्या कम होने से देर में नंबर लगने से मरीज परेशान हुए। पिछले कुछ महीनों से यहां आने वाले मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। हालांकि यहां के स्टाफ ने उम्मीद जताई है कि अब बेड की संख्या बढ़ने से इंतजार की परेशानी से निजात मिलेगी। यहां आने वाले मरीजों को निर्धारित समय पर ही जांच और इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें