फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा अंबेडकर करने की मांग

Thu, 25 May 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के मेडिकल कॉलेज का नाम संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर के नाम पर करने की मांग की गई है। गुरुवार को जिले में मुआयना पर आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को इसका मांग पत्र सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सौंपा है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज की स्थापना वर्ष 2006 में राजकीय एलोपैथिक कॉलेज के रूप में हुई थी। वर्ष 2008 में इसे मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा डॉ. बीआर अंबेडकर किया गया। मार्च 2012 में सपा की सरकार बनने के बाद मेडिकल कॉलेज के बोर्ड तो तोड़ दिया गया। तत्कालीन सरकार ने शासनादेश लाकर इसका नाम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज की जगह राजकीय मेडिकल कॉलेज कर दिया। ऐसे में अब यह बेहतर होगा कि इसका नाम फिर से डॉ. आंबेडकर मेडिकल कॉलेज के नाम पर कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें