फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने दरोगा पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
सीएमएस डा. कुलदीप यादव से वार्ता करते एसआई। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर सौ शैय्या अस्पताल के सीएमएस ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस विभाग के अधिकारियों से भी की है।
विज्ञापन

सीएमएस डा. कुलदीप यादव ने बताया कि सोमवार की शाम वह अस्पताल परिसर के बाहर एक दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। इस दौरान कोतवाली में तैनात दरोगा गुलाब चंद्र खरे वहां आ गए और मास्क न लगाने को लेकर उनसे अभद्रता करने लगे।
उन्हाेंने जब यह बताया कि चाय पीने के लिए उन्होंने मास्क हटाया तो दरोगा ने अपने हमराहियों को बुलाकर चारों तरफ से घेर लिया। स्वास्थ्य कर्मियों के आ जाने के बाद दरोगा चले गए। मंगलवार को दरोगा अस्पताल पहुंच गए, इस पर सीएमएस से उनकी कहासुनी हो गई। सीएमएस ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

सौ शैय्या अस्पताल के कैंटीन संचालक प्रदीप पुत्र शिव प्रकाश गुप्ता निवासी नई बस्ती गंगेश्वरनाथ ने बताया कि सोमवार को वह मरीजों के लिए खाना लेकर अस्पताल जा रहा था। विशुनगढ़ तिराहे पर वाहन चेेकिंग कर रहे दरोगा ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

उसने अस्पताल का आईकार्ड दिखाते हुए मरीजों के लिए खाना लेकर जाने की बात कही लेकिन उन्होंने एक न सुनी और उसका चालान काट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें