नगर में दंगल मैदान में चल रहे दो दिवसीय डा. एपीजे
अब्दुल कलाम मेमोरियल राज्य स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट का दूसरे दिन समापन
हो गया। ग्वालियर, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, कायमगंज आदि जिलों की टीमों ने
मैच खेले। फाइनल मुकाबले में बरेली की टीम ने लखनऊ को हराकर खिताब जीत
लिया।
फाइनल मैच में बरेली की टीम ने लखनऊ की टीम को 25-14 से हरा दिया।
वालीबाल मैच देखने को युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान तालियां बजाकर
लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबला
खत्म होने के बाद विजेता टीम के कप्तान फहीम को सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख
नवाब सिंह यादव ने नगद 15 हजार रुपये व शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
इस दौरान
जिलाध्यक्ष मुन्ना दारोगा, सदर विधायक अनिल दोहरे, बउअन तिवारी, हाजी रईस,
संजय दुबे को टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य सपा नगर अध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी,
इरफान हुसैन, हाफिज अतीक, वसीम लल्ला, डा. शाजिद आदि ने प्रतीक चिन्ह
देकर सम्मानित किया।