फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में उमड़ी भीड़ से मची अफरातफरी

Mon, 16 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार के चलते पांच दिन से बंद चली आ रही बैंकें सोमवार को खुलीं। बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक परिसर के अंदर भारी भीड़ से पूरे दिन अफरातफरी का माहौल रहा। जल्दी के चक्कर में कई बार ग्राहकों की आपस में नोंकझोंक भी हुई। स्टेट बैंक का हाल सबसे ज्यादा खराब था।
विज्ञापन


चेस्ट ब्रांच होने के कारण सबसे ज्यादा भीड़ यहीं नजर आ रही थी। बैंक में तैनात सुरक्षा गार्डों को भीड़ को नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इसके अलावा नगर में स्थित अन्य बैंकों की शाखाओं का भी लगभग यही हाल था। भीड़ के चलते निर्धारित समय के बाद तक बैंक में कामकाज चलता रहा।
विज्ञापन


उधर, सोमवार को बैंक खुलते ही एटीएम में कैश डाला गया। इसके बाद रुपये निकालने के लिए ग्राहकों की भीड़ एटीएम पर भी जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें