फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर विवाहिता को दीं यातनाएं, बेहोश होने पर तिर्वा क्रासिंग पर छोड़कर भागे ससुराली

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने अमानवीयता की हदें पार कर दीं। विवाहिता को बंधक बनाकर भूखा-प्यासा रखा गया। मारपीट भी की गई। बेहोश होेने पर ससुरालीजन कार से तिर्वा क्रासिंग पर छोड़कर भाग गए। मायके पक्ष ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत सुधरने पर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के गांव जुकैया निवासी मेघनाथ ने 21 मई 2017 को बेटी बबली की शादी तालग्राम थाना के पड़ारीखेड़ा निवासी बलराम से की थी। शादी के बाद बलराम और परिवार के लोग दहेज में बाइक और सोने की चेन मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया। 26 फरवरी को पति बलराम ने बबली को एक कमरे में बंद कर दिया। पानी-खाना नहीं दिया गया। 28 फरवरी को बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गईं। पति बलराम और परिवार के लोग कार से तिर्वा क्रासिंग पर छोड़ गए। सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर पति बलराम, ससुर सरमन, सास मौनश्री देवी, जेठ उमाशंकर और जेठानी पूनम देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें