फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बंद गोशाला को शुरू करने के नाम पर बंदरबांट

Tue, 06 Jun 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बंद गोशाला दोबारा शुरू करने के नाम पर सरकारी धन का बंदर बांट का मामला सामने आ रहा है। पहले से बनी गोशाला को दोबारा संचालित कर सरकारी धनराशि में खेल किया गया है। मामला सुर्खियों में आने पर अब जिम्मेदार गोशाला के दोबारा निर्माण की बात कह रहे है। वर्ष 2019 में बनी गोशाला की जानकारी देने के नाम एक दूसरे के ऊपर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

तालग्राम ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिकरी कलसान में खबरामऊ और छदामीपुर्वा गांव के मध्य पूर्व प्रधान राजकिशोर के कार्यकाल में वर्ष 2019 में गोशाला का निर्माण करा गया था। इसमें मवेशियों को रखने के लिए डबल टीन शेड, पानी के लिए हैंडपंप, सौर ऊर्जा सबमर्सिबल, पानी के लिए हौदी, चारे के लिए चन्नी के अलावा सुरक्षा के लिए खाईं और कंटीले तारों की बाड़ लगाई गई थी। इस पर छह लाख रुपए खर्च हुए थे। 29 गोवंशों से गोशाला संचालित हुई। दिसंबर 2021 में बाकी बचे चार गोवशों को दान देकर गोशाला संचालन बंद कर दिया गया था। अब उसी गोशाला को दोबारा लाखों रुपये खर्च कर निर्माण दिखा कर नौ गोवंशों को रख मई 2023 से संचालित कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है पहले से गोशाला बनी थी सभी सुविधाएं पहले थीं। दोबारा निर्माण दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है।
-
अगर चोरी हुई तो एफआईआर क्यों नहीं
प्रधान दिनेश सिंह ने बताया कि पहले बनी गोशाला में सौर प्लेटें चोरी हो गई थीं। साथ अन्य सामान एडीओ पंचायत ने जयरामपुर गोशाला भेज दिया था। टिन शेड और नाद चन्नी का निर्माण कराया गया है। चोरी की एफआईआर के बारे में जब प्रधान से जानकारी की गई तो पूर्व प्रधान पर टाल गए। इस बारे में डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें