अल्हादादपुर में लगे शिविर में बकायेदारों का पंजीकरण कराते एसडीओ राहुल सिंह।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। लाखों के बकाये में कांशीराम कालोनी की बिजली फिर काट दी गई। साथ ही बिजली विभाग ने अल्हादादपुर में शिविर लगाकर एक मुश्त समाधान योजना में 41 लोगों का पंजीकरण किया। इस दौरान तीन लाख 71 हजार रुपये जमा कराए गए।
एसडीओ राहुल सिंह की देखरेख में शिविर लगाया गया। 41 बकायेदारों का योजना के तहत पंजीकरण करवाकर तीन लाख 71 हजार रुपये बकाया वसूल किया गया। पचास हजार के बकाये में 37 और एक लाख रुपये के बकाये में चार लोगों के कनेक्शन कटवा दिए गए। एसडीओ ने बताया कि कांशीराम कालोनी के 1123 उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है। कई बार पंजीकरण के लिए कालोनी में एनाउंस करवाया गया। एक भी उपभोक्ता पंजीकरण कराने नहीं आया।
बुधवार को ट्रांसफार्मर से कालोनी का केबल काट दिया गया। इस कालोनी का कनेक्शन दीपावली से पहले भी काट दिया गया था। विरोध- प्रदर्शन व राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद कनेक्शन जोड़ा गया था।