फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में लेनदेन को लेकर टूटी सामाजिक दूरी

विज्ञापन
नदसिया की ग्रामीण बैंक के बाहर भीड़ लगने की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ ने सामाजिक दूरी की अपील को दरकिनार कर दिया है। यही हाल तिराहों व चौराहों पर देखा गया। नदसिया में ग्राहकों को समझाने एसडीएम और गुरसहायगंज पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

नदसिया स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के बाहर मंगलवार को भीड़ उमड़ी। बैंक के बाहर ग्राहकों के लिए न तो सैनिटाइजर था, न ही साबुन से हाथ धुलवाने की व्यवस्था थी। नगदी निकालने वालों की भीड़ ज्यादा थी। एक मीटर की दूरी रखने की अपील के बाद भी लोग धक्का मुक्की करते दिखे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर शैलेश कुमार और गुरसहायगंज पुलिस ने लोगों को समझाकर लाइन में लगवाया। संक्रमण की संभावना को लेकर सामाजिक दूरी बनाए रखने की नसीहत दी।
वहीं बैंक ऑफ इंडिया की चपुन्ना शाखा पर खाताधारकों की भीड़ दिखाई दी। खाताधारक सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। बैंक कर्मी भी इसके पालन के लिए ग्राहकों को प्रेरित नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

खड़िनी प्रतिनिधि के अनुसार सुबह से कस्बे में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ती रहीं। मनाही के बावजूद खड़िनी चौराहों पर साइकिल, बाइक सवारों के अलावा पैदल लोगों की भीड़ दिखाई दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी इन्हें रोकने की जहमत नहीं उठा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें