फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत न होने पर ब्लेड से काटी गर्दन

Thu, 18 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में बंद कैदी ने जमानत न होने से आहत होकर बुधवार को देर रात जान देने का प्रयास किया था। यह बात उसने गुरुवार को होश में आने के बाद बताई। गुरुवार को पूरे दिन जिला अस्पताल के वार्ड तीन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन


सिपाही लगातार उस पर नजरें गड़ाए रहे, ताकि मौका मिलने पर वह भाग न सके। मिली जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में उपचार करा रहे कैदी भानू (30) पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला बगिया फजल इमाम कोतवाली कन्नौज ने बताया कि वह दो साल से जेल में बंद है।

उसका बड़ा भाई भी एक मामले में पकड़े जाने के बाद जेल में ही है। परिजनों के काफी प्रयास करने के बावजूद उसकी जमानत नहीं हो पा रही है। इससे वह काफी दिनों से परेशान चल रहा है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। सिर्फ बूढ़ी मां ही है। इस बाबत भानू का कहना है कि उसने जमानत न होने से परेशान होकर खुद ही अपनी गर्दन के ऊपर प्रहार किया।
विज्ञापन


बैरक के अंदर ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस पर अन्य कैदियों ने हंगामा शुरू किया तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, कैदी की सुरक्षा में लगे सिपाहियों ने बताया कि भानू डकैती के मामले में निरुद्ध है। यह डकैती बीते दो वर्ष पूर्व कन्नौज शहर के मोहल्ला सिंहवाहिनी रोड निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार अरविंद यादव के मकान में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें