फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक शोरूम के छत का जाल काट कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरी की घटना में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
उमर्दा(कन्नौज)। चोरों ने गुरुवार रात बाइक शोरूम की छत का जाल काटकर दो लाख रुपये नगद और करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। सूचना पर तिर्वा सीओ, थानाध्यक्ष समेत फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर एजेंसी मालिक व आसपास के लोगों से पूछताछ की। चोरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के हरेईपुर गांव निवासी श्रीपाल पुत्र माधौ सिंह की उमर्दा कस्बे में शुभी मोटर्स के नाम से बाइक की एजेंसी है। श्रीपाल ने बताया कि गुरुवार की शाम वह एजेंसी बंद करघर चले गए थे। शुक्रवार सुबह वह एजेंसी खोलने आए तो देखा कि छत पर लगा लोहे का जाल कटा है। अलमारी में रखे दो लाख रुपये, एजेंसी के टायर, महंगे पुर्जे समेत तीन लाख का माल पार था। बाइक एजेंसी में चोरी की सूचना पर तिर्वा सीओ दीपक दुबे, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष विमलेश कुमार समेत फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने एजेंसी मालिक श्रीपाल समेत आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। चोरों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि अलमारी को तोड़ा नहीं गया, बल्कि चाभी से खोला गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें