फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार का मोबाइल छीना, डिकी से निकाले 61 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सुबह टहलने निकले युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। उसका मोबाइल छीन लिया। डिकी में रखे 61 हजार रुपये पार कर दिए। घायल युवक को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से परिजन गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के निजी चिकित्सालय में ले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आम का नगला निवासी मोहित कुमार पुत्र रामशरन जीटी रोड की तरफ टहलने निकले। प्रेमपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने मोहित को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। उसकी जेब में पड़ा मोबाइल और बाइक की डिकी से 61 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी पर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा पहुंच गए। पुलिस ने घायल युवक को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां से परिजन गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के एक निजी चिकित्सालय में ले गए। पुलिस ने रुपये निकालने के आरोप में गांव के युवक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें