फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक डिवाइडर से टकराई, प्रवासी श्रमिक घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे से बाइक को ले जाते एनसीसी कर्मी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। दीपावली पर पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी श्रमिकों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर सीएचसी से रेफर कर दिया गया। बाइक चालक के पास हेलमेट था। इसे लगाया नहीं था।
विज्ञापन

बिहार जिले के बेतिया थाना मधुबालिया बहिरोलिया नुनियार निवासी राजेश महतो (28) पुत्र रामकिशन महतो अपने पड़ोसी दिनेश शाह (27) पुत्र रामलाल शाह के साथ पंजाब में निजी कृषि फार्म पर काम करते हैं। यह दीपावली के त्योहार पर बाइक से घर जा रहे थे। शनिवार सुबह सात बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के नगला प्राण के पास झपकी आने से बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

एनसीसी के राजेंद्र सिंह, अजय सिंह, प्रदीप, शैलेश और यूूपीडा टीम ने सीएचसी भेजा। यहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें