फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाबुल ने बेटियों की शादी के लिए मांगे सिलिंडर

Sun, 19 Apr 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बेटियों के शादी समारोह में भोजन का इंतजाम करने में बाबुल तहसील के चक्कर काट रहे हैं। समाधान दिवस में दो लोगों ने बेटियों की शादी के लिए सिलिंडर दिलाए जाने के लिए अफसरों से गुहार लगाई। एडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत की मौजूदगी में एडीएम देवेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनीं। सौरिख थाना क्षेत्र के बंधा नगरिया निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी रिंकी यादव की शादी 26 अप्रैल को तय है। उन्होंने तीन सिलिंडर मुहैया कराए जाने की मांग की। वहीं, हरिवल्लभपुर (उधरनपुर) के राजू की बेटी की बरात 20 अप्रैल को आनी है, उन्होंने अफसरों से सिलिंडर दिलाने की गुहार लगाई। इसके अलावा कई अन्य लोग भी शादी समारोह के लिए सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। इस दौरान एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अभिनव वर्मा समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




160 शिकायतों में 25 का निस्तारण



एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि राजस्व की 97, पुलिस की 30, विकास, पूर्ति विभाग की 13, नगर पालिका व विद्युत विभाग की पांच-पांच, विकास विभाग व चकबंदी विभाग की चार-चार, एलडीएम व कृषि विभाग की एक-एक शिकायत समेत 160 शिकायतें मिलीं। इनमें से राजस्व की 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया है। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।
विज्ञापन




इनसेट



बैंक में बंधक अभिलेख वापस कराए जाने की मांग



मोहल्ला बजरिया निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसने श्रीराम रेस्टोरेंट के नाम से आर्यावर्त ग्रामीण बैंक कसावा से ऋण लिया था। 30 जुलाई 2024 को ऋण जमा कर खाता बंद करा दिया। उसके बाद एक अगस्त को बैंक ने उन्हें नोड्यूज जारी कर दिया। ऋण लेते समय दो बैनामा बैंक में बंधक रखे थे। बैनामा वापस लेने के लिए बैंक के 50 बार चक्कर काट चुके हैं, लेकिन बैंक बैनामा वापस नहीं कर रहा है। एडीएम ने एलडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



इनसेट



ग्रामीणों से परेशान विधवा ने लगाई मदद की गुहार



गुरसहायगंज कोतवाली के रजलामऊ निवासी महिला ने बताया कि पति की मौत हो चुकी है। गांव के कुछ युवकों ने छींटाकशी कर उसे परेशान कर रहे हैं। शिकायत करने पर यह 12 अप्रैल को उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही घर में रखा सामान तोड़-फोड़कर नष्ट कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि कार्रवाई न होने से युवकों के हौसले बुलंद हैं और उसे लगातार परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें