ठठिया(कन्नौज)। सरकारी क्रय केंद्र पर लगा गेहूं बारिश में भीग गया। इसमें खरीदा गया और खरीद के लिए लगा किसानों का गेहूं था। केंद्र संचालक के गेहूं को बारिश से बचाने के इंतजाम न करने से यह नौबत बनी है।
ठठिया थाना इलाके के भुन्ना में सहकारी समिति के केंद्र पर खरीदा गया गेहूं बाहर लगा था। किसानों का आरोप है कि बदलते मौसम को देखकर भी केेंद्र संचालक ने गेहूं को बचाने के इंतजाम नहीं किए। इससे शुक्रवार की रात हुई बारिश में गेहूं भीग गया। अगर भीगा गेहूूं केंद्र ने न खरीदा तो तगड़ा नुकसान होगा। वहीं दूसरी ओर केंद्र संचालक आशू का कहना है कि अचानक बारिश होने से बचाव के प्रयास नहीं हो पाए। केंद्र के बाहर 50 से 60 पैकेट गेहूं लगा था। रात के समय केंद्र पर काम कर रहे मजदूर अचानक बीमार हो गए। केंद्र के अंदर जगह नहीं है। बताया कि अभी तक पांच हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।