गुरसहायगंज(कन्नौज)। सूनसान स्थान पर एक युवक ने बालक से कुकर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया। बालक को पीड़ा हुई तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत करने पहुंचे परिजनों को आरोपी ने पीट दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बालक को 31 अक्तूबर को 22 वर्षीय युवक बहला-फुसला कर सूनसान स्थान पर ले गया। यहां युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। मोबाइल से वीडियो बना लिया। सोमवार को बालक को पीड़ा हुई तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे। युवक ने परिवार के लोगों के साथ बालक के पिता और भाई को पीट दिया। आरोपी ने पुलिस कार्रवाई करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले की पीड़ित पक्ष ने कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत को तहरीर दी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।