कन्नौज। माता क्षेमकली अखाड़े के गुरु मदन पहलवान की स्मृति में बोर्डिंग मैदान पर दंगल का आयोजन किया गया। अयोध्या के हनुमान गढ़ी के बाबा रविशंकर दास ने राजस्थान के विशाल को चित कर 5100 रुपये का पुरस्कार जीता।
बोर्डिंग मैदान में पहले दिन एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने दांव दिखाए। कई कुश्ती बराबर पर छूटीं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर व पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। अयोध्या हनुमान गढ़ी के बाबा रविशंकर दास ने राजस्थान के विशाल को पटकनी देकर 51 सौ रुपये का पुरस्कार जीता। अयोध्या हनुमान गढ़ी के बाबा गिरिदास ने महाराष्ट्र के अमित को चित किया। इसी तरह अनिल बनारस व साबिर चंदौसी के बीच मुकाबला हुआ। अनिल विजयी हुए। नागेंद्र बलिया व अमित हरियाणा के बीच मुकाबले में अमित ने जीत हासिल की।
पवन राजस्थान व दीपक हरियाणा के बीच कुश्ती में दीपक ने जीत हासिल की। सोनू कुरुक्षेत्र व प्रेम सागर कन्नौज के बीच कुश्ती में प्रेम सागर ने जीत हासिल की। इसके अलावा कई कुश्ती बराबरी पर छूटीं। कुश्ती देखने के लिए भीड़ उमड़ी। पुलिस को लाठी पटक कर लोगों को बैठाना पड़ा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बनारस, गोरखपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, नेपाल, कश्मीर के पहलवान दंगल में पहुंचे। इस मौके पर लालू यादव, अजीत, गौरव ठाकुर, लाला, बिरजू, दीपक यादव, हवलदार पहलवान, आकाश, छोटू, मुन्नालाल, नितिश तिवारी, विक्की गुप्ता, रोहित यादव, नवीन कुशवाहा, मयंक शुक्ला, अनिल तिवारी, शुभम वर्मा, अर्पित यादव, उपेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
कुश्ती मांगने के दौरान धक्का मुक्की में बाबा से भिड़े पांच पहलवान
दंगल के शुभारंभ के दौरान अखाड़े में पहुंचे अयोध्या के पहलवान बाबा रविशंकर दास के कुश्ती मांगने पर राजस्थान के पांच पहलवान बाबा से भिड़ गए। बाबा ने एक एक कर पांचों पहलवानों को अखाड़े में पटक दिया। बाबा की कुश्ती देखने के लिए लोग जमे रहे।