फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रिश्तेदारों पर गिरी गाज

Wed, 24 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीपुर्वा गांव के सामने सोमवार की देर शाम एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की हुई मौत व 28 लोगों के घायल होने के मामले में युवक के भाई ने कोतवाली में मंगलवार की दोपहर पांच रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, गंभीर घायल 20 लोगों को कानपुर रेफर किया गया है, वहीं पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना ठठिया क्षेत्र के दन्नापुर्वा गांव निवासी पटवारी लाल ने दुर्घटना के मामले में तिर्वा कोतवाली के धर्मपुर गांव निवासी रिश्तेदार विपिन, जगमोहन, गोविंद, राजू, अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हवाला दिया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में ट्रैक्टर से अन्नपूर्णा देवी मंदिर में आया था।

मंदिर परिसर में खाना खाने के दौरान धर्मपुर गांव के उक्त रिश्तेदारों ने परिवार की महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर उन लोगों ने विरोध जताया। इस दौरान मारपीट भी हो गई। उक्त सभी लोग अपनी बाइकों पर सवार होकर मंदिर से चले गए। कुछ देर बाद कार्यक्रम खत्म होने पर सभी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव के लिए चल दिए।
विज्ञापन


मनीपुर्वा गांव के पास उक्त बाइक सवार लोगों ने आकर ट्रैक्टर को घेर लिया। देसी तमंचा निकालकर ट्रैक्टर को रोकने की धमकी दी। इस पर ट्रैक्टर चालक हड़बड़ा गया। अचानक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। उस पर सवार उसका भाई नेकराम राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए।

उधर, मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि 28 लोगों का उपचार डाक्टरों ने किया। हेड इंजरी की संभावना से मंगलवार की दोपहर तक 20 घायलों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। शेष आठ लोगों का उपचार मेडिकल कालेज में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें