कन्नौज। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने तिर्वा के इंदरगढ तिराहा पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही मतदाता के घर जाकर प्रेरित करते हुए आमंत्रण पत्र वितरित किए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सबको मताधिकार, एक बड़ा अधिकार है, जो आपको सशक्त व मजबूत लोकतंत्र बनाकर बेहतर भविष्य का मौका देता है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए 13 मई को सुबह सात बजे मतदान अवश्य करें। इससे जिले व राष्ट्र के विकास में आपकी भी भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने जिलावासियों को अश्वस्त किया कि जिले में सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण में वे निर्भीक होकर मतदान करें। परियोजना निदेशक डीआरडीए राम अवतार सिंह ने लोगों को मतदान करने के लिए गीत सुनाकर प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम तिर्वा अशोक कुमार, ईओ आदि मौजूद रहे।
...............
एसडीएम ने वितरित किए आमंत्रण पत्र
एसडीएम सदर अविनाश कुमार गौतम, न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर नवनीता राय ने शहर के वार्ड संख्या चार व 13 के मोहल्ला शिखाना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने घर घर जाकर मतदाताओं को आमंत्रण पत्र वितरित किए और मतदान के लिए प्रेरित किया।