फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार बालक की मौत

Tue, 18 Mar 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। परिवार के साथ ऑटो से घर जा रहे बालक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल ले गए। कानपुर ले जाते समय रास्ते में बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू नवदिया सिद्धार्थ नगर निवासी सीमा देवी पुत्र मिलन उर्फ भोला (11) व बहन-बहनोई के साथ पुत्री रागिनी निवासी ग्राम मतौली में होली मिलने के लिए सोमवार को आई थी। मंगलवार दोपहर एक बजे ऑटो से घर जाते समय यादव नगर के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मिलन की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें