कन्नौज। यातायात हेड कांस्टेबल द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर सोमवार को ऑटो चालक भड़क गया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई करने लगे। इससे हेड कांस्टेबल के अंगुली में चोट आई है।
सरायमीरा बस स्टाप के जीटी रोड किनारे खड़े ऑटो चालक से दोपहर में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने लाइसेंस मांगा। इस पर ऑटो चालक भड़क गया और हाथापाई करते हुए मारपीट कर आमादा हाे गया। घटना देख कई राहगीर व स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया। ऑटो हरदोई जिले का बताया जा रहा है। यातायात सिपाही चालक काे ऑटो समेत सदर कोतवाली ले गए। हालांकि देर शाम तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।