गुरसहायगंज। बच्चों के विवाद में छह लोगों ने घर में घुसकर चाची-भतीजी को चाकू से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का उपचार कराया।
मोहल्ला किदवई नगर समधन निवासी शबनम ने मोहल्ले के लाल मोहम्मद, मिनहाज, चंदन, कालिया, शहजाद आलम उर्फ पिंटू, बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि 19 मार्च को बच्चों का रानी के बच्चों से विवाद हो गया था। रानी ने परिवार के भाई व चाचा सहित अन्य लोगों को बुला लिया। ये लोग हाथ में चाकू, लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। इसके बाद शबनम व भतीजी गुलफ्सा को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगोंं के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। छत पर ईंट पत्थर फेंकने से उसकी ग्रिल भी टूट गई। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल चाची व भतीजी का मेडिकल कराया गया है।