फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का चेक पंकज को मिला

Wed, 24 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा में बीते वर्ष चयनित जिले के होनहार छात्र पंकज राजपूत को छात्रवृत्ति के तौर पर 7500 रुपये का चेक दिया गया। बुधवार को पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने मेधावी पंकज राजपूत को चेक दी।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान तालग्राम ब्लाक क्षेत्र के गांव टिकुरियनपुरवा निवासी पंकज राजपूत पुत्र रामशरण राजपूत का चयन हुआ था। उसके हौसलों को उड़ान देने के लिए लगातार दूसरे वर्ष भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति की 7500 रुपये की धनराशि भेजी गई।

एएसपी के हाथों चेक प्राप्त करने के बाद पंकज ने कहा कि उसका परिवार बेहद गरीब है। पिता खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उसका सपना है कि वह इंजीनियर बनकर न सिर्फ अपने परिवार का सहारा बने बल्कि देश का नाम भी रौशन करे। उसने सपने साकार करने में अमर उजाला सहायक सिद्ध हुआ है।
विज्ञापन


 पिछले साल छात्रवृत्ति की रकम से उसने पढ़ाई की किताबें खरीदीं। कोचिंग ज्वाइन की और उसकी फीस छात्रवृत्ति के पैसों से अदा की। पंकज ने बताया कि अमर उजाला अखबार का यह सामाजिक कार्य प्रशंसनीय है। अमर उजाला की खबरों के जरिये भी स्टूडेंट्स को कैरियर बनाने में मदद मिलने के साथ ही विभिन्न प्रकार की जानकारियां भी हासिल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें