कन्नौज। घर में घुसकर युवकों ने दो सगी बहनों से छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान ने निवादा गांव निवासी राजेंद्र, रनवीर, पंकज और कन्हैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इमसें बताया कि शुक्रवार को उसकी दो बेटियां घर में मौजूद थी। इस दौरान आरोपी शराब के नशे में घर में घुस गए और बेटियों से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।