फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्कार्पियो की लोकेशन से अरुण तक पहुंचने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। एएनएम छात्रा को स्कार्पियो से रौंदने वाला आरोपी अरुण कुमार राजपूत पांचवें दिन रविवार को भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अन्य प्रदेशों की खाक छान रहीं हैं पर मोबाइल बंद होने के कारण सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने स्कार्पियो की लोकेशन के आधार पर अरुण को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के पालपुर निवासी एएनएम छात्रा कुसुमलता उर्फ रिंकी (20) को फर्रुखाबाद स्थित काॅलेज में 12 नवंबर को पढ़ने के लिए जा रही थी। गांव से सौरिख रोड तक जाने वाली सड़क पर ननिहाल पालपुर में रह रहे जनपद मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव कुढ़रा निवासी अरुण कुमार राजपूत ने एकतरफा प्रेम के चलते मामा रामऔतार व ममेरे भाई राहुल के साथ मिलकर स्कार्पियो से रिंकी को कुचल दिया था। छात्रा की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ा।
एसपी अमित कुमार आनंद ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाल सचिन कुमार सिंह, दरोगा राजकुमार पटवा व हेड कांस्टेबल उपदेश कुमार को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही पिता रामनरेश की तहरीर पर राहुल समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एसओजी, सौरिख थानाध्यक्ष जेपी शर्मा, छिबरामऊ कोतवाल अजय अवस्थी को जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही सर्विलांस टीम को भी सहयोग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस की टीमें दिल्ली, बिहार समेत अन्य प्रदेशों की खाक छान रहीं हैं। अब पुलिस ने स्कार्पियो की लोकेशन से अरुण तक पहुंचने के प्रयास शुरू किए हैं।

आरोपी का मामा भी घर से फरार

हादसे में घायल रिंकी की मौत होने की जानकारी मिलते ही आरोपी अरुण राजपूत, मामा रामऔतार और ममेरा भाई राहुल भी गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस ने रामऔतार की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया था। तब से रामऔतार की पत्नी व उसका बड़ा भाई शिवनाथ भी घर में ताला डालकर निकल गए। इस समय गांव में आरोपी का दूसरा मामा धर्मपाल बचा है। ग्रामीणों की मानें तो वह बेहद सीधा और सुलझा हुआ है और अरुण से दूरी बनाकर रखता था।


आरोपी के रिश्तेदारों के घर भी पुलिस के निशाने पर

कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी अरुण कुमार समेत रामऔतार के आसपास जनपदों में रहने वाले रिश्तेदारों के घरों पर दबिशें दी जा चुकी हैं। अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस की टीमें अलग अलग स्थानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें