फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: झाड़ियों में ले जाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। शौच के लिए तालाब पर जा रही महिला को घात लगाए बैठे युवकों ने पकड़ लिया। महिला को पकड़ कर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला वहां से किसी तरह भाग निकलीं और पुलिस को रविवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी आरोप को फर्जी बता रहे हैं।
विज्ञापन



सौरिख क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि परिवार का एक रिश्तेदार और गांव का ही एक युवक आए दिन छींटाकशी कर परेशान करते हैं। बताया कि 15 दिसंबर की सुबह पांच बजे शौच के लिए तालाब पर जा रही थी। तभी घात लगाए बैठे आरोपियाें ने पकड़ लिया और झाड़ियों में खींचकर ले गए। उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। घर आकर पीड़िता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि प्रकरण पारिवारिक विवाद का है। चौकी इंचार्ज को जांच के लिए मौके पर भेजा गया था। जांच में शिकायत फर्जी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें