फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला पर हसिया से प्रहार, गला दबाकर मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गालीगलौज के विरोध पर पांच लोगों ने महिला को घर में घुसकर हसिया से प्रहार किया। इसके बाद गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव सुल्तानपुर निवासी गुड्डी देवी बेटे व बहू के साथ कार से दवा लेने के लिए जा रही थी। गांव के बच्चे कार के पीछे लटकने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर सोहन ने मां सरला देवी से गाली देने की शिकायत की। इस पर अशोक कुमार, सरला देवी, अभिषेक, सोहन कुमार, रत्नेश कुमार लाठी-डंडे व हसिया लेकर मारपीट करने आ गए। यह देखकर गुड्डी देवी घर के अंदर भागी। पीछे से आए लोगों ने हसिए से प्रहार कर गुड्डी देवी को घायल कर दिया। अशोक ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। गांव के लोगों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में गुड्डी के कान के बाले व सोने की चेन भी गिर गई। पुलिस ने गुड्डी की तहरीर पर अशोक सहित पांच के रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें