फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क पार कर रहे वृद्ध की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। सड़क पार कर रहे वृद्ध की शनिवार को ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

चौकी इंदिरानगर के गांव कुंडरीपुर्वा निवासी राजबहादुर यादव (62) खेती करते थे। सुबह वह घर से निकलकर सड़क पार कर रहे थे। तभी सवारी लेकर आ रहे ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। राजबहादुर के सिर में गंभीर चोट आई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान राजबहादुर की मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल जाकर परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी की। पोस्टमार्टम में वृद्ध की सिर में आई गंभीर चोट लगने से अधिक खून बहने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि ई-रिक्शा की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें