फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के विरोध में उतरे व्यापारी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
atrikraman - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नवीन मंडी में अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारी तथा प्रशासनिक अधिकारी आमने-सामने आ गए। व्यापारियों के विरोध के चलते पुलिस को बुला लिया गया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों तथा व्यापारी नेताओं से वार्ता के बाद व्यापारियों ने अपना अतिक्रमण हटा लिया। मंडी सचिव कपिल गुप्ता ने बताया कि लगभग 70 प्रतिशत अतिक्रमण हट चुका है। शेष के लिए बुधवार सुबह 8 बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व घोषित अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन ने जेसीबी मशीन को बुलवा लिया। जेसीबी मशीन ने व्यापारियों के अतिक्रमण को हटाया जाने लगा। इस पर गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जॉनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंडी गेट पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि अवैध कब्जा धारक की परिभाषा स्पष्ट की जाए। प्रति वर्ष लाइसेंस रिन्यूवल होता है। भूखंड आवंटन होने के बाद किराया जमा हो रहा है। किसान, व्यापारी के माल को खुले में रखने की जिम्मेदारी कौन उठाएगा। मंडी में जगह की उपलब्धता न होने तक नए लाइसेंस न बनाए जाएं।
व्यापारियों के विरोध के चलते मंडी सचिव ने पुलिस बुलवा ली। इसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सौरभ यादव, कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। प्लेट फार्म संख्या एक के एक व्यापारी की दुकान का टट्टर टूटते ही गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष जॉनी गुप्ता जेसीबी मशीन के सामने आ गए। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता के लिए कहा।
विज्ञापन

वार्ता के बाद व्यापारी अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने लगे। मंडी सचिव ने बताया कि बुधवार को सुबह 8 बजे तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया है। इस दौरान राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर, पंकज प्रसाद दुबे, जवाहर सिंह यादव, भूरे, आफाक, राजेश सिंह, नईम, फिरोज, अवधेश पाठक सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें