फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे बढ़ना है तो बेझिझक अपनी बात रखें

विज्ञापन
rajyamantri samvad - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में लगभग 700 युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान कुछ युवाओं ने अपनी समस्याएं बताईं। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए लिए युवा संवाद कार्यक्रम हो रहा है। इससे कि युवा बेझिझक बोलना सीख सकें। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ना है तो सबसे पहले बेझिझक होकर अपनी बात रखना सीखें।
विज्ञापन

मंगलवार को उधरनपुर स्थित विद्या प्रकाश महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करने को कहा गया तो गिने चुने युवा ही अपनी बात रखने के लिए माइक पर खड़े हुए। इन युवाओं ने भी अपने क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की। युवाओं की झिझक को देखते हुए पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि दो माह के अंतराल में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रत्येक कार्यक्रम में युवाओं को बोलने के लिए एक विषय दिया जाएगा। मैराथन दौड़ भी होगी। इसमें शामिल होने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। गांव की आपसी लड़ाई छोड़कर युवा संवाद में अपनी बात कहें। समस्या रखें व सुझाव दें, ताकि मन में यह बात न रहे कि आपकी बात कोई सुनता नहीं है। गांव की गली ठीक हो जाने या हैंडपंप लग जाने से ही समस्याओं का अंत नहीं होगा। कार्यकर्ताओं का यह जानना होगा कि प्रधान, ब्लाक, जिला पंचायत और विधायक क्या-क्या कार्य करा सकते हैं। युवा संवाद में इसका भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इससे पहले शिवम शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, अनुराग तिवारी, देवेश दीक्षित, राजीव दुबे, अक्षय चौबे, मोहित कुशवाह, जय प्रकाश भदौरिया, संतोष तिवारी, बृजेश राजपूत, जितेंद्र सिंह व विजयभान सिंह ने भी विचार और सुझाव रखे। गुरसहायगंज के छात्र संघ के नेता राजीव ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व राज्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संजीव चौहान, शशिकांत शुक्ला, जिला महामंत्री गौरव द्विवेदी, आनंद गुप्ता, संध्या त्रिपाठी, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ऊषा उपाध्याय, ओमकार शाक्य, जीतू शाक्य, ब्लाक प्रमुख मदन सिंह व दिलीप गुप्ता सहित विधानसभा क्षेत्र के कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें