फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दंपती हत्याकांड के जल्द खुलासे का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दंपती हत्याकांड का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। घटना में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई होगी। मृतक दंपती के दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लाभ दिलाया जाएगा। ताकि उनके पालन-पोषण और भविष्य को लेकर आने वाली समस्याओं का समाधान हो सके। यह बात बुधवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कही।
विज्ञापन

वह शाम साढ़े पांच बजे मृतक संजीव कुमार कठेरिया उर्फ नन्हे लला और उनकी पत्नी शिखा कठेरिया के परिजन से मिलने गुरसहायगंज में बुआ के बेटे ज्योतिष कठेरिया के घर पहुंचे। इसी घर में दंपती के दोनों बच्चों मान्या उर्फ प्रियंका और कृत्यांश का पालन-पोषण हो रहा है। राज्यमंत्री ने ज्योतिष कठेरिया से बच्चों और परिवार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह से बातचीत कर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और साक्ष्यों के आधार पर सही अपराधियों तक पहुंचे। दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। हत्याकांड का खुलासा सत्य और ठोस तथ्यों पर आधारित होना चाहिए। राज्यमंत्री ने कहा कि दोनों बच्चों को बाल सेवा योजना में शामिल कराकर सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। ताकि माता-पिता को खोने के बाद उनके सामने भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक और पालन-पोषण संबंधी समस्या न आए। इस मौके पर भाजपा नेता विजय दुबे, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, रामवीर कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें