एमओआईसी डॉ. उमेश वर्मा को ज्ञापन सौंपते सपा नेता नवाब सिंह यादव व अन्य ।
- फोटो : KANNAUJ
समधन(कन्नौज)। नव निर्मित अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने की मांग कर सपा नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देते हुए अस्पताल में जल्द सेवाएं शुरू कराने की मांग की।
समधन नगर पंचायत में तत्कालीन सपा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 80 शय्या अस्पताल का निर्माण शुरू कराया था। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। बुधवार को सदर के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने नव निर्मित अस्पताल में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तत्कालीन सपा सरकार की ओर से कराए गए कामों में भाजपा शिलापट्ट बदलने का काम कर रही है। अस्पताल में जल्द चिकित्सा सेवाएं शुरू की जाएं। इससे कि स्थानीय लोगों को इलाज मिल सके।
इसके बाद तालग्राम ब्लाक के एमओआईसी डॉ. उमेश चंद्र वर्मा को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू यादव, सत्तार कुरैशी, गुफरान सिद्दीकी, अतीक हुसैन, रफी अनवर सिद्दीकी, बदरुल सिद्दीकी, राजेश यादव, विनोद कुमार, पंकज यादव, राजीव कुमार, फहमीर हुसैन, महफूज खां, आसिफ हुसैन, हफीज फुरकान, पप्पे सिद्दीकी, इखलाक, मजनू, मालिक चंद्र शाक्य, योगेंद्र यादव और अमन मल्होत्रा मौजूद रहे।