फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में सामाजिक दूरी का नियम धड़ाम, पालन कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों से कई बार हुईं झड़पें

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से लोगों में दहशत है। इससे जांच कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के चलते सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की लोगों से कई बार झड़प हुई।
विज्ञापन

बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जांच कराने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। स्वास्थ्य विभाग ने सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए गोले बना रखे थे। इससे कि लोग अंदर खड़े होकर पर्चा कटवा कर जांच करा सकें। भीड़ बढ़ने पर व्यवस्थाएं धरी रह र्गइं। सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती नजर आईं। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की कई बार लोगों से झड़प हुई। भीड़ देख इन्होंने शांत रहना उचित समझा। भीड़ के चलते स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आए मरीज मायूस होकर चले गए।
जांच कराए बिना वापस लौटे लोग
सीएचसी पहुंचे कई लोग कोरोना की बिना जांच कराए लौट गए। घंटों इंतजार के बाद भी इनका नंबर नहीं आ रहा था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी ने बताया कि शासन ने निर्देश दिए हैं कि दो मई को होने वाली मतगणना का पास उन्हीं लोगों का बनेगा जिनकी जांच निगेटिव आएगी। इसी के चलते भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी ने पुलिस को दी सूचना, कोई नहीं पहुंचा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जांच के लिए उमड़ी भीड़ को अनियंत्रित होता देख स्वास्थ्य कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। कोई भी पुलिस कर्मी मदद के लिए नहीं पहुंचा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहने पर भीड़ लड़ने पर आमादा हो गई। इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी को दी गई। उन्होंने स्टाफ न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
सीएचसी पर दो एलटी के सहारे हो रही कोरोना जांच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो एलटी (लैब टेक्नीशियन) के सहारे लोगाें की कोरोना की जांच की जा रही है। इससे भीड़ लग रही है। चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी ने बताया कि सीएचसी पर चार एलटी तैनात थे। एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर वह क्वारंटीन हो गए। एक एलटी को हसेरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। अब दो एलटी सुनील निगम और शैलेंद्र दिन भर जांच कर रहे हैं। इससे शाम तक भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें