फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से डेढ़ लाख का सामान राख

Fri, 08 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा क्षेत्र के गांव उम्मापुरवा में अलाव से निकली चिंगारी से एक घर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में महिला व दो मवेशी झुलस गए।
विज्ञापन


उम्मापुरवा के मनोज कुमार गुरुवार की सुबह छह बजे अपने झोपड़ीनुमा घर के बाहर रखे छप्पर में ठंड से बचाव को अलाव जलाकर बच्चों समेत ताप रहे थे। इसी दौरान चिंगारी निकली जो छप्पर में छू गई। इससे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


चीखपुकार सुन गृहस्वामी की पत्नी संतोषी देवी (40) आग की लपटों से सामान को बचाने लगी। इस दौरान वह झुलस गईं। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस दौरान दो दुधारू भैंस झुलस गईं, जबकि गृहस्थी का करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। झुलसी संतोषी को गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इरफान खां की सूचना पर लेखपाल रामबहादुर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें