फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्टिविटी फेल होते ठप हुए काम

Fri, 08 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में ओएफसी लाइन में गड़बड़ी आने से बीएसएनएल की कनेक्टिविटी फेल हो गई। ब्राडबैंड, बेसिक फोन और मोबाइल ठप हो गए। कनेक्टिविटी फेल होने से बैंकों में सुबह से ही ग्राहकों की लाइन लगी रही। इसके अलावा अन्य दफ्तरों में फीडिंग का कार्य भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त हो गया। इंटरनेट और मोबाइल सेवा ठप हो गई। बैंकों में लेनदेन के लिए आए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कनेक्टिविटी न मिलने से बैंक का कामकाज ठप हो गया और बैंक कर्मी बाहर चाय की दुकान पर निकल आए।

इसके अलावा ब्लाक कार्यालय में फीडिंग का काम ठप हो गया। दोपहर दो बजे के करीब नेटवर्क सेवा बहाल हुई। बीएसएनएल के जेटीओ योगेश नरायन ने बताया कि कानपुर में ओएफसी लाइन में आई गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ, जिसे आनन फानन में दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें