फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर अस्पताल के संचालन की उमीद बंधा गए असीम

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा है कि तिर्वा मेडिकल कालेज परिसर में स्थित कैंसर अस्पताल का जल्द से जल्द संचालन शुरू कराया जाएगा। इसको लेकर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वह शनिवार को मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने के दौरान कैंसर अस्पताल के पूर्व से निर्मित भवन का जायजा लेने भी गए।
विज्ञापन

समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एंव जनजाति कल्याण के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने शनिवार की दोपहर राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। पहले इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से हालचाल व उपचार के बारे में जानकारी ली। एमआरआई व सिटीस्कैन कक्ष का निरीक्षण किया। वहां कुछ कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के लिए प्राचार्य को निर्देश दिए। इसके बाद वह ओपीडी पहुॅचे। जहां पर मौजूद मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं टटोलने का प्रयास किया। उन्होंने गायनी वार्ड, आर्थों वार्ड, बाल रोग, महिला जनरल वार्ड समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी।
असीम अरुण ने मेडिकल कालेज के निरीक्षण के बाद कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य से स्टाफ के बारे में जानकारी ली। कहा कि कैंसर अस्पताल जल्द ही चालू करवाया जायेगा। कैंसर अस्पताल चालू होने से आसपास जनपदों के कैंसर मरीजों का इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

इलाज के लिए मरीजों को कानपुर, लखनऊ और दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया, सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
--------
आउटसोर्सिंग कर्मियों ने समस्याएं बताईं
तिर्वा। निरीक्षण के दौरान आउटसोर्सिंग कर्मियों ने राज्यमंत्री असीम अरुण के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। कर्मी सत्येंद्र सिंह व आशीष राजपूत ने बताया कि आउटसोर्सिंग में करीब 340 कर्मचारी तैनात है। उनका वेतन सिर्फ 6600 रुपये प्रतिमाह मिल रहा है। जबकि उन्हें 10 हजार रुपये मिलना चाहिए। इस पर राज्यमंत्री ने जल्द ही समस्या का निस्तारण करवाने का अश्वासन दिया।
--------
स्टाफ नर्स पर अभद्रता करने का आरोप
तिर्वा। राज्यमंत्री असीम अरुण जैसे ही जनरल महिला वार्ड पहुॅचें तो वहां मौजूद थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी वेदप्रकाश शुक्ला ने मंत्री से स्टाफ नर्स की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उसके दोस्त जितेंद्र कुमार की पत्नी रेखा बीमार है। जिसे देखने के लिए वह आया था। वार्ड में घुसने के दौरान वहां तैनात स्टाफ नर्स ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे बाहर निकाल दिया।
------------
मंत्री ने इन मरीजों से जाने हालचाल
तिर्वा। मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने आए राज्यमंत्री असीम अरुण ने कई मरीजों से मुलाकात की। उन्होने मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती लोहामढ़ गांव निवासी रामपाल सक्सेना, पिपरौली शिव गांव निवासी गंगा प्रसाद, तिर्वा निवासी ओमप्रकाश, गुरसहायगंज के ज्ञानपुर गांव निवासी रेखा देवी के अलावा अन्य मरीजों से मुलाकात कर उपचार के बारे में जानकारी ली।
-----------
बंदर और कुत्तों के परेशान है स्वास्थ्य कर्मी
तिर्वा। मेडिकल कालेज के निरीक्षण करने आए समाज कल्याण राज्यमंत्री से स्टाफ नर्सों ने अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने बताया मेडिकल कालेज कैंपस में बंदरों व कुत्तों का आतंक बना रहता है। राज्यमंत्री ने कालेज प्रशासन से वार्ता कर कोई न कोई उपाए निकालने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें