फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पीएसी जवान का शव घर पहुंचते ही परिजनों मची चीखपुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर। सीतापुर में एक माह पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए पीएसी जवान की सैफई मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार देर रात जवान का शव घर पहुंचते ही पीड़ित परिजनों में चीखपुकार मच गई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव तमियामऊ के मजरा रम्पुरा निवासी जनार्दन कुमार (36) सीतापुर में पीएसी वाहिनी में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि एक माह पहले ड्यूटी के समय बाइक से जा रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर परिजन भी सीतापुर पहुंच गए थे। घायल पीएसी जवान ने गुरुवार रात सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पीएसी जवान ने दम तोड़ दिया। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जवान की मौत के बाद परिजनों व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देर शाम जानकारी होने पर सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजा गजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद कुमार, ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र कुमार, देवसिंह वर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, राजीव कुमार ने घर पहुंचकर दुखी परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें